24 March 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुलकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

24 March 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 24 मार्च, दिन रविवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

24 मार्च रविवार का पंचांग (Panchang 24 March 2024)

24 मार्च, दिन रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि 24 मार्च सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. रविवार को पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. इसके अलावा 24 मार्च को ही होलिका दहन भी किया जाएगा. 24 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 25 मार्च को सूर्योदय तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. साथ ही रविवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो आज अभिजीत मुहूर्त 12:03 से 12:52 तक रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 05:03 से 06:35 तक रहेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

24 मार्च रविवार का पंचांग (Panchang 24 March 2024)

व्रत त्यौहार- प्रदोष व्रत
तिथि- चतुर्दशी तिथि
माह – फाल्गुन
आज का नक्षत्र – मघा नक्षत्र
आज का योग – धृति योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – रविवार
चंद्रमा राशि – सिंह
सूर्य राशि- मीन राशि
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944

ये भी पढ़ें- Holi 2024: होली के दिन जरूर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 12:03 से 12:52 तक रहेगा.
राहुकाल- शाम 05:03 से 06:35 तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:19 am
सूर्यास्त- शाम 6:34 pm

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू हो रहा अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कब से होगा बाबा बर्फानी का दर्शन

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version