29 June 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

29 June 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 29 जून, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

29 जून, शनिवार का पंचांग (Panchang 29 June 2024)  

29 जून दिन शनिवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि शनिवार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. आज के दिन शोभन योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा. शनिवार को शाम 6 बजकर 54 मिनट तक शोभन योग रहेगा. वहीं, सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएागा. आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 PM – 12:57 PM तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 9:09 AM – 10:49 AM तक रहेगा.

29 जून, शनिवार का पंचांग (Panchang 29 June 2024)  

तिथि- अष्टमी तिथि
माह- आषाढ़
आज का नक्षत्र – उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र
आज का योग – शोभन योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – मीन
सूर्य राशि- मिथुन राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 PM – 12:57 PM तक
राहुकाल सुबह 9:09 AM – 10:49 AM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:26 am
सूर्यास्त- शाम 7:22 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This