06 July 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा है. पंचांग के जरिए दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार के साथ शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. ऐसे में अगर आप सोमवार, 6 जुलाई 2026 को पूजा-पाठ, यात्रा या किसी महत्वपूर्ण काम की योजना बना रहे हैं, तो दिन के प्रमुख मुहूर्त और राहुकाल का समय जानना उपयोगी हो सकता है.
6 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र शाम 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र लगेगा. वहीं, सौभाग्य योग दोपहर 3 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शोभन योग शुरू होगा.
सोमवार को चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा. चंद्रमा सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक कुंभ राशि में रहेगा और इसके बाद मीन राशि में संचार करेगा. दिन का राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं 6 जुलाई 2026 का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और अशुभ काल.
6 जुलाई 2026 का पंचांग
- विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि
- शक संवत – 1948, पराभव
- पूर्णिमांत मास – आषाढ़
- अमांत मास – ज्येष्ठ
- वार – सोमवार
- वैदिक ऋतु – ग्रीष्म
- द्रिक ऋतु – वर्षा
आज की तिथि
- कृष्ण पक्ष षष्ठी – 5 जुलाई दोपहर 1:31 बजे से 6 जुलाई दोपहर 1:47 बजे तक
- कृष्ण पक्ष सप्तमी – 6 जुलाई दोपहर 1:47 बजे से 7 जुलाई दोपहर 1:25 बजे तक
आज का नक्षत्र
- पूर्वभाद्रपदा – 5 जुलाई दोपहर 3:12 बजे से 6 जुलाई शाम 4:07 बजे तक
- उत्तरभाद्रपदा – 6 जुलाई शाम 4:07 बजे से 7 जुलाई शाम 4:24 बजे तक
आज का योग
- सौभाग्य योग – 5 जुलाई शाम 4:39 बजे से 6 जुलाई दोपहर 3:50 बजे तक
- शोभन योग – 6 जुलाई दोपहर 3:50 बजे से 7 जुलाई दोपहर 2:30 बजे तक
आज का करण
- वणिज करण – 6 जुलाई रात 1:44 बजे से दोपहर 1:47 बजे तक
- विष्टि करण – 6 जुलाई दोपहर 1:47 बजे से 7 जुलाई रात 1:41 बजे तक
- बव करण – 7 जुलाई रात 1:41 बजे से दोपहर 1:25 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय – सुबह 5:50 बजे
- सूर्यास्त – शाम 7:12 बजे
- चंद्रोदय – रात 11:24 बजे
- चंद्रास्त – 7 जुलाई दोपहर 12:02 बजे
6 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त
6 जुलाई को अलग-अलग शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त, अमृत काल और ब्रह्म मुहूर्त का समय इस प्रकार रहेगा.
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक
- अमृत काल – सुबह 7:16 बजे से 8:56 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:14 बजे से 5:02 बजे तक
आज का राहुकाल और अन्य अशुभ समय
सोमवार को राहुकाल सुबह के समय रहेगा. किसी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य की योजना बनाते समय लोग पंचांग में राहुकाल समेत अन्य अशुभ अवधियों का भी ध्यान रखते हैं.
- राहुकाल – सुबह 7:30 बजे से 9:11 बजे तक
- यम गण्ड – सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
- कुलिक – दोपहर 2:11 बजे से 3:52 बजे तक
- दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:58 बजे से 1:51 बजे तक और दोपहर 3:38 बजे से शाम 4:32 बजे तक
- वर्ज्यम् – रात 1:49 बजे से 3:26 बजे तक
आज का आनंदादि योग
- मुसल – शाम 4:07 बजे तक
- इसके बाद – गद
सूर्य किस राशि में रहेगा?
6 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन राशि में रहेगा.
चंद्रमा किस राशि में रहेगा?
चंद्रमा 6 जुलाई को सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक कुंभ राशि में संचार करेगा. इसके बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा.
आज का चंद्र मास और ऋतु
- अमांत मास – ज्येष्ठ
- पूर्णिमांत मास – आषाढ़
- शक संवत राष्ट्रीय कैलेंडर – आषाढ़ 15, 1948
- वैदिक ऋतु – ग्रीष्म
- द्रिक ऋतु – वर्षा
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: ध्यान के समय संसार से मन को करें खाली, तभी होगी परमात्मा की अनुभूति: दिव्य मोरारी बापू

