‘भूटान ने नहीं ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल का प्रस्ताव’, झूठे दावों पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब

Must Read

New Delhi: भारत सरकार ने भूटान द्वारा भारतीय E20 पेट्रोल को ठुकराने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. साथ ही पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. MoPNG ने स्पष्ट किया कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया, इसलिए उसे ठुकराने का सवाल ही नहीं उठता.

कांग्रेस ने आरोप लगाया था

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी फैक्ट चेक में कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि भूटान ने भारत के E20 पेट्रोल को आयात करने से इनकार कर दिया है. यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया जब कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका ने भारत के ईंधन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.

ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा ही नहीं

सरकार ने कहा कि इन देशों को E20 पेट्रोल निर्यात करने का ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया था. सरकार ने E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, E20 ईंधन को पूरे देश में लागू करने से पहले प्रयोगशाला, वाहन और वास्तविक परिस्थितियों में व्यापक परीक्षण किए गए थे. इसके बाद ही इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया.

एथेनॉल मिश्रण मानकों के अनुरूप

सरकार का कहना है कि E20 ईंधन का उपयोग करने से केवल एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भरवाने के कारण किसी वाहन की वारंटी स्वतः समाप्त नहीं होती. ऑटोमोबाइल कंपनियां निर्धारित एथेनॉल मिश्रण मानकों के अनुरूप अपने वाहनों का निर्माण कर रही हैं. सरकार ने यह भी बताया कि ब्राजील समेत कई देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन वर्षों से सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत का एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है.

E20 पेट्रोल के व्यापक उपयोग

मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से देशभर में E20 पेट्रोल के व्यापक उपयोग के बाद लाखों वाहन इस ईंधन पर चल रहे हैं. ARAI, इंडियन ऑयल R&D और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP) के परीक्षणों में इंजन की मजबूती या प्रदर्शन पर कोई महत्वपूर्ण नकारात्मक प्रभाव नहीं पाया गया है. अब तक E20 ईंधन के कारण इंजन फेल होने का कोई प्रमाण भी सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चंदा विवाद पर OP राजभर का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘जो डर गया, वो मर गया’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This