Horoscope: राजनीति से जुड़े जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, सामाजिक कार्यों में लगेगा मन; पढ़िए राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्र अपना चाल और स्थान बदलते हैं, जिसका असर हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है. अगर प्रत्येक दिन की शुरुआत राशिफल जानने के बाद की जाए तो हमें दिन यापन करने में सुगमता आती है.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. आइए आपको आज 08 सितंबर, दिन रविवार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का राशिफल बताते हैं. जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल….

मेष: आज का दिन चिंता से भरा रह सकता है. किसी अप्रिय समाचार मिलने के संकेत हैं. व्यापार में तमाम प्रकार की बधाएं आने से परेशान हो सकते हैं. खानपान का ध्यान रखें.

वृषभ: आज के दिन आपको सतर्क रहना चाहिए. किसी समस्या के बढ़ने से पहले उसके समाधान की तलाश करें. यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. किसी पर भरोसा करने से बचें.

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा. व्यावसाय में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं. परिवार के सहयोग से रूका काम पूरा होगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. सेहत का ध्यान रखें.

कर्क: आज का दिन उत्तम रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. पड़ोसी से उलझने से बचें.

सिंह: आज का दिन मिलाजुला रहेगा. ऑफिस के काम से लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. सहयोगियों की मदद से रूका काम पूरा हो सकेगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

कन्या: आज का दिन आनंद वाला रहेगा. व्यापार में साथियों का सहयोग मिलेगा. किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं.

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा. भूमि खरीद के लिए दिन शुभ है. कार्यस्थल पर रचनात्मकता दिखाएंगे. पिता का साथ मिलेगा.

वृश्चिक: आज का दिन ठीक रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है. अभ्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए. घर से निकलने के दौरान बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.

धनु: आज का दिन ठीक रहेगा. परिस्थियां थोड़ी प्रतिकूल बन सकती है. भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं. राजनीति से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

मकर: आज के दिन थोड़ी ज्यादा सतर्कता बरतें. वाणी पर संयम बरतें. संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

कुंभ: आज का दिन ठीक रहेगा. सोचे गए काम पूरा होंगे. गायन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्तता रहेगी. निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं.

मीन: आज का दिन ठीक रहेगा. कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलेगा. पिता का साथ मिलेगा. सामाजिक कार्यों में मन लगेगा. विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हाथ लगेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version