हापुड़ः हजारों नहीं, लाखों रुपये की रिश्वत मांगी थी JE ने, विजिलेंस टीम ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हापुड़ः यूपी के हापुड़ से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां जलकल विभाग के एक जेई ने हजारों नहीं, लाखों रुपये की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने जेई को धर-दबोचा.

टीम ने 2.30 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम ने नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई (अवर अभियंता) को 2.30 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर-दबोचा. बताया गया है कि जेई ने सरकारी नलकूपों का ठेका लेने वाले ठेकेदार से बिल पास करने के नाम पर 2.30 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी.

जेई ने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत, दी थी धमकी
जेई ने रिश्वत न देने पर ठेकेदार का ठेका निरस्त कराने की धमकी दी थी. जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजिलेंस टीम से की थी. उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की एसपी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि हापुड़ नगर पालिका के जलकल विभाग में कुंवरपाल जेई (अवर अभियंता) पद पर तैनात है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version