राशिफल: नागपंचमी के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ, किसे होना पड़ेगा परेशान; जानिए राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 09 August 2024: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. राशिफल की मदद से हमें दिन यापन करने में सुगमता आती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का वर्णन है.

09 अगस्त, दिन शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज नागपंचमी का त्योहार भी है. इसी के साथ शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आज के दिन की शुरुआत किसी अच्छे समाचार से होगी. किए गए कार्य सार्थक साबित होंगे. कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. मित्रों का साथ मिलेगा.

वृषभ: आज का दिन आपके लिए कई मौके लेकर आएगा. किसी की बातों में आने से बचें, निवेश से पहले अच्छे से जांच परख करें. भाई के सहयोग से रूका काम पूरा होगा.

मिथुन: आज का दिन ठीक रहेगा. कार्यक्षेत्र पर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं. पिता जी की सेहत का ध्यान रखें.

कर्क: आज आप को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों से किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. वाहन चलाने के दौरान सवाधानी बरतें. खान पान का ध्यान रखें.

सिंह: आज का दिन शानदार रहेगा. पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा. इनकम के सोर्स मेंं वृद्धि होगी. निवेश किए पैसों से जबरदस्त मुनाफा होगा. घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है.

कन्या: आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रह सकता है. आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए. नौकरी पेशा करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए.

तुला: आज का दिन उत्तम रहेगा. सामाजिक कार्यों मे मन लगेगा. कोर्ट कचहरी के फैसले पक्ष में आ सकते हैं. राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ के संकेत हैं.

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा. घर पर भौतिक संसाधनों की वृद्धि हो सकती है. किसी की बातों में आने से बचें. निवेश के लिए दिन शुभ है. वाहन खरीद के योग हैं.

धनु: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. नए काम में मन लगेगा. किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. मित्रों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

मकर: आज का दिन ठीक रहेगा. लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन शुभ है.

कुंभ: आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में स्थान परिर्वन के योग हैं. जीवनसाथी के साथ शानदार पल व्यतीत करेंगे. माता की सेहत का ध्यान रखें.

मीन: आज के दिन आप प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा. किसी काम के पूरा होने से खुश रहेंगे. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. वाणी पर सैयम बरतें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version