UK Riots 2024: ब्रिटेन में थमी हिंसा, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, अप्रवासियों का किया स्वागत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Riots 2024: ब्रिटेन में करीब एक हफ्ते से अधिक समय से चल रही हिंसा बुधवार को कुछ थमी हुई नजर आई. इस दौरान अप्रवासियों के खिलाफ हो रहा हिंसक प्रदर्शन कुछ शांत नजर आया. इसके साथ ही अप्रवासियों के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए हजारों की संख्या में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरें.

हालांकि पुलिस को आशंका थी कि इससे कई जगह तनाव और बढ़ सकता है साथ ही हिंसा भी और बढ़ सकता है, क्योंकि इस दौरान इमिग्रेशन लॉ फर्म को निशाना बनाए जाने की संभावना थी, जिसे लेकर पुलिस ने पहले ही कमर कस ली थी. लेकिन, लिवरपूल, लंदन समेत अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों पर माहौल शांति भरा रहा.

प्रदर्शनकारियों ने किया शरणार्थियों का स्वागत

अप्रवासियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए लंदन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शरणार्थियों का स्‍वागत किया. इस दौरान उन्‍होंने लंदन नस्लवाद के खिलाफ, ‘प्रवासन अपराध नहीं’ और ‘धुर दक्षिणपंथ को रोको’ जैसे नारे लगाए.

होटलों में लगाई गई आग

आपको बता दें कि साउथपोर्ट के डांस क्लास में चाकू से हमले में तीन बच्चियों की मौत के बाद से ही ये हिंसा भड़की हुई थी. ब्रिटेन में ये हिंसा कई वर्षों में देखी गई सबसे बड़ी सामाजिक अशांति से जूझ रहा था. रविवार को तो कई दंगाईयों ने मिलकर उत्तरी ब्रिटेन में शरण चाहने वालों के आवास वाले होटलों में आग लगा दी. साथ ही तोड़फोड़ भी किया.

अफवाह बनी हिंसा का कारण

हालांकि ब्रिटेन में महज एक अफवाह को फैलाकर मुस्लिम विरोधी और अप्रवासन विरोधी प्रदर्शनों को भड़काया गया. यह झूठा आरोप लगाया गया कि बच्‍चि‍यों पर हमला करने करने वाला आरोपी एक मुस्लिम अप्रवासी है. लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि संदिग्ध का जन्म ब्रिटेन में हुआ था.

यह भी पढ़ें-Jupiter Mars In Space: बृहस्पति-मंगल ग्रह आ रहे हैं एक साथ, 14 अगस्त की रात होने वाला है कुछ खास

 

Latest News

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन घर पर ही झटपट तैयार करें ये मिठाइयां, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Raksha Bandhan 2026: हिंदू धर्म में भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन का विशेष महत्व है. इस दिन बहन...

More Articles Like This

Exit mobile version