Horoscope: कन्या और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आज का राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष; आज का दिन मध्यम रूप से फलदाई रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत है. पुराने मित्रों से मिलने की संभावना है. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. रुका धन मिल सकता है.

वृषभ: आज का दिन ठीक रहेगा. किसी की बातों में आने से बचें. खर्चों में अधिकता रहेगी. भाई और बहन का पूरा साथ मिलेगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

मिथुन: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रह सकता है. किसी नई जिम्मेदारी को लेने से पीछे ना हटें. लेनदेन के दौरान सावधानी बरतें. कहीं जाने की प्लानिंग बना सकते हैं.

कर्क: आज का दिन जातकों के लिए शानदार रहेगा. मन में सकारात्मक विचार आएंगे. परिवार में चली आ रही किसी परेशानी का अंत होगा. पड़ोसियों से विवाद करने से बचें.

सिंह: आज का दिन ठीक रहेगा. मन में विभिन्न विचारों के आने से परेशान हो सकते है. कार्यक्षेत्र पर थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वादा करने से बचें.

कन्या: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के पक्ष में परिणाम आने से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला: आज का दिन ठीक रहेगा. किसी की बातों में आने से बचें. घर से निकलते वक्त पिता का आशीर्वाद जरुर लें. विपरीत परिस्थिति में मन को शांत ऱखने की कोशिश करें.

वृश्चिक: आज का दिन ठीक रहेगा. घर के कामों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है. घर पर मेहमानों का आना हो सकता है. किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है.

धनु: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रह सकता है. मन में नकारात्मक विचार आएंगे. किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

मकर: आज का दिन ठीक रहेगा. रूके काम के पूरा होने से खुश रहेंगे. निवेश के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है. व्यापार में लाभ होगा.

कुंभ: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें. तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें.

मीन: आज का दिन ठीक रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. मित्रों का साथ मिलेगा. खान पान पर विशेष ध्यान रखें.

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘The Printlines’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version