Horoscope: कर्क, कन्या समेत इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा आज का दिन, जानिए राशिफल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 19 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 19 नवंबर दिन मंगलवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं. दूसरों के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें. संतान सुख में वृद्धि होगी. दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें.

वृषभ राशि- वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें. निर्माण संबंधी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं. नौकरी में आपको किसी पद से हटाया जा सकता है. करियर में मनचाही सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी.

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है. अपनी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दूसरों पर डालने से बचें. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी.

कर्क राशि- दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी. तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी.

सिंह राशि- आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा. गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है. मित्रों से अपनी नीजि जानकारी साझा करने से बचें. भूमि-भवन खरीदने की योजना सफल होगी. व्यापारी वर्ग धन के लेनदने में सावधान रहें.

कन्या राशि- लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. दूसरों के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें. खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मान मिलेगा. लंबी यात्रा के योग हैं.

तुला राशि- पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है. व्यापारिक यात्रा सुखद और लाभकारी होगी. उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. प्रेम विवाह की योजना सफल होगी. सेहत को लेकर सावधानी बरतें.

वृश्चिक राशि- नौकरी में अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है. भूमि के क्रय विक्रय से लाभ होने के योग हैं. संतान सुख में वृ्द्धि होगी. प्रेम संबंध में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है.

धनु राशि- परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. राजनीति में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी. शेयर, लॉटरी में अचानक धन प्राप्त होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

मकर राशि- नौकरी में शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहें. न्याय के क्षेत्र में मामला आपके खिलाफ आ सकता है. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे. संतान की संगती पर विशेष ध्यान दें. अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा.

कुंभ राशि- किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें. व्यापार में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी. जीवनसाथी की ओर से कीमती उपहार मिल सकता है.

मीन राशि- कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है. सट्टा आदि से बचें. वाहन खरीदने की योजना में बाधाएं आ सकती हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- संसार में सफल होने के लिए रजोगुण है आवश्यक: दिव्य मोरारी बापू 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This