Aaj Ka Rashifal, 27 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर ज्योतिष में दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन किया जाता है. आज 27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन है. आज चैत्र नवरात्रि का नवां दिन (महानवमी) है. इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल जानते हैं.
Aaj Ka Rashifal, 27 March 2026
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और आपका मधुर व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. हालांकि, बातचीत में कटु शब्दों से बचें. कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, क्योंकि उधार दिया गया धन वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है.
♉ वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रह सकता है. काम का दबाव और भागदौड़ बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रेम जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे.
♊ मिथुन राशि
आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें. यदि प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार है, तो बजट का विशेष ध्यान रखें.
♋ कर्क राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ों की सलाह जरूर लें. बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.
♌ सिंह राशि
आज का दिन सुख और संतोष से भरा रहेगा. धन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में मदद करेगा. हालांकि परिवार से जुड़ी कोई खबर मन को थोड़ा परेशान कर सकती है.
♍ कन्या राशि
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. सामाजिक कार्यक्रमों में सोच-समझकर बोलें. विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. हालांकि व्यापार से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है.
♎ तुला राशि
आज का दिन धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से बचें. किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले सोच-विचार करें.
♏ वृश्चिक राशि
आज आपको अपने खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा. दिखावे के कारण अनावश्यक खर्च भविष्य में परेशानी दे सकता है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में सावधानी रखें. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें.
♐ धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. माता-पिता का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा. धन का सही उपयोग करना जरूरी होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है.
♑ मकर राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. सकारात्मक माहौल में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान मजबूत होगी. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
♒ कुंभ राशि
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. व्यापार में पार्टनरशिप से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
♓ मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. घर में नया सामान आ सकता है. पिताजी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. संतान की कोई इच्छा पूरी करनी पड़ सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी. हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें- 27 March 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय