Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 29 मई दिन शुक्रवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026

मेष राशि

आज प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल मन को सुकून देंगे. कारोबार में थोड़ी हलचल रह सकती है, लेकिन समझदारी से लिए गए फैसले फायदा दिला सकते हैं. आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेने की संभावना है. किसी पुराने उधार को लेकर बातचीत हो सकती है. आसपास के लोगों की नीयत पहचानकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा.

वृषभ राशि

आज किस्मत आपका साथ दे सकती है. व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. माता-पिता का सहयोग किसी पुराने सपने को पूरा करने में मदद करेगा. सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी. लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी. घर और परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा.

मिथुन राशि

आज आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित कर सकती है. कला, लेखन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. घर में किसी खास मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा. हालांकि किसी करीबी की बात दिल दुखा सकती है. यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी भविष्य में फायदा पहुंचा सकती है.

कर्क राशि

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है. पैसों से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें. परिवार में छोटी-मोटी बहस तनाव बढ़ा सकती है, लेकिन बातचीत से हालात संभल जाएंगे. सरकारी कामों में राहत मिलने के संकेत हैं. नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है.

सिंह राशि

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों शानदार रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है. निवेश के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी दे सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी.

कन्या राशि

आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. साझेदारी में काम करने वालों को सतर्क रहना होगा. लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है. जरूरी कागज और दस्तावेज संभालकर रखें.

तुला राशि

आज आपकी समझदारी आपको दूसरों से आगे रखेगी. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं. विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. संतान की सफलता से मन खुश रहेगा. दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है.

वृश्चिक राशि

आज समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है. घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है. काम का दबाव शरीर को थका सकता है. निजी बातें किसी से साझा करने से बचें. परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

धनु राशि

आज जोश और उत्साह बना रहेगा. नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. यात्रा के दौरान मिली जानकारी आगे चलकर लाभ पहुंचा सकती है.

मकर राशि

आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है. शांत रहकर काम करेंगे तो मुश्किलें आसान हो जाएंगी.

कुंभ राशि

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम संबंधों में दूरियां कम होंगी. अगर किसी से मन की बात कहना चाहते हैं, तो आज अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि कुछ जरूरी खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं.

 मीन राशि

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन सकारात्मक बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. नौकरी से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है. किस्मत का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे. पूरा दिन संतोष और शांति के साथ गुजर सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: 29 May 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

अमेरिकी हमले में 11 की मौत, भड़का ईरान; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की हस्तक्षेप की मांग

UN Security Council: ईरान  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने बंदर अब्बास के इलाकों को निशाना बनाकर की...

More Articles Like This