Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी आस्था, आठ दिनों में आंकड़ा 2 लाख के पार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय श्री अमरनाथ यात्रा के तहत शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 6,639 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ.

श्रद्धालुओं को CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की बहु-स्तरीय सुरक्षा के बीच दो अलग-अलग काफिलों में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना किया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, कुल 275 वाहनों के काफिले में 2,337 श्रद्धालु बालटाल मार्ग के लिए, जबकि 4,302 श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और हर वाहन की निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने बताया कि यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है.

देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. यात्रा शुरू होने के बाद से अब आठ दिनों में तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार वृद्धि हो रही है.

यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें. केवल निर्धारित पंजीकरण तिथि के मुताबिक ही यात्रा करें तथा मौसम और यातायात संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि सुरक्षित यात्रा हो सके.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This