18 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

18 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 18 अप्रैल, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण संयोग लेकर आया है. आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2:11 बजे तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी. अश्विनी नक्षत्र सुबह 9:43 बजे तक प्रभावी रहेगा. उसके पश्चात भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा.

आज के दिन शुभ कार्यों के लिए कुछ खास चौघड़िया समय अनुकूल माने गए हैं. सुबह 8:04 से 9:34 तक शुभ चौघड़िया रहेगा. जबकि दोपहर 2:04 से 5:04 तक लाभ और अमृत चौघड़िया का संयोग विशेष रूप से फलदायक माना गया है. हालांकि राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा.

इसलिए इस समय में महत्वपूर्ण कार्यों से बचना बेहतर होगा. साथ ही पूर्व दिशा में दिशा शूल होने के कारण इस दिशा में यात्रा करना टालना शुभ रहेगा. यह दिन चंद्रदर्शन, गुरु अंगददेव जयंती और अन्य धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में दिनभर के शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखकर ही कार्यों की योजना बनाना लाभकारी रहेगा.

आज का पंचांग शनिवार 18 अप्रैल, 2026 

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 29 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल प्रारम्भ

आज का चौघड़िया

चौघड़िया प्रकार समय शुभता टिप्पणी
शुभ 08:04 – 09:34 अच्छा कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं
चर 12:34 – 14:04 मध्यम/चल सामान्य कार्य के लिए ठीक
लाभ 14:04 – 16:34 बहुत अच्छा लाभदायक कार्य हेतु उत्तम
अमृत 16:34 – 17:04 अत्यंत शुभ सबसे श्रेष्ठ समय
  • दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
  • तिथि – प्रतिपदा तिथि दिन 2.11 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी.
  • नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र दिन 9.43 तक रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा.
  • योग – प्रीति योग रात्रि 11.56 तक रहेगा तदुपरान्त आयुष्मान योग रहेगा.
  • करण – बव करण दिन 2.11 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा.

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष– चंद्रदर्शन, पुरातत्व दिवस, देव दामोदर तिथि (आसाम), गुरु अंगददेव जयंती (दोनों मत से), गुरु तेग बहादुर जयंती (नवीन मत से), गंडमूल दिन 9-43 तक,
चन्द्रमा– आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा.

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी.
  • आज दिन 9.43 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा.
  • आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ला, ली, लू, ले, लो पर रखे जा सकते हैं.

मेष राशि अग्नि तत्त्व और क्षत्रिय स्वभाव की राशि मानी जाती है. इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं. इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी और परिवार का पालन करने वाले होते हैं. ये कार्यों की शुरुआत करने में रुचि रखते हैं और हमेशा सक्रिय बने रहते हैं. चुनौतियों को स्वीकार करना इनकी खासियत होती है. ये स्वभाव से जुझारू होते हैं, लेकिन थोड़े जल्दबाज भी हो सकते हैं. शारीरिक सौष्ठव को बनाए रखने के लिए ये हमेशा क्रियाशील रहना पसंद करते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: भक्ति का फल भोग नहीं, भगवान की प्राप्ति है: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version