Astrology Colors Tips: किस दिन किस रंग का कपड़ा पहनना होता है शुभ, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Astrology Colors Tips According to Day: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है और हर दिन का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है. मान्यता है कि सोमवार भगवान शिव का, मंगलवार हनुमान जी का, बुधवार गणेश जी का, गुरुवार भगवान विष्णु का, शुक्रवार मां लक्ष्मी का, शनिवार शनिदेव का और रविवार सूर्य देव का दिन माना जाता है. इसलिए कई लोग अपनी पूजा, व्रत और दैनिक कार्यों को भी इन्हीं मान्यताओं के अनुसार करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में केवल दिन ही नहीं बल्कि हर दिन से जुड़े विशेष रंगों का भी उल्लेख मिलता है. ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति संबंधित दिन उस देवी या देवता के प्रिय रंग के कपड़े पहनता है, तो उसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही उस देवी-देवता की विशेष कृपा भी प्राप्त हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिन कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

सोमवार: भगवान शिव का दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन शांत और हल्के रंग पहनना शुभ माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सफेद, क्रीम, हल्का गुलाबी, आसमानी और हल्का पीला रंग पहनना लाभकारी माना जाता है. ये रंग मन को शांति देने के साथ सकारात्मकता भी बढ़ाने वाले माने जाते हैं.

मंगलवार: हनुमान जी का दिन

मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन ऊर्जा और साहस का प्रतीक माने जाने वाले रंग पहनने की सलाह दी जाती है. केसरिया, नारंगी, पीला और लाल रंग इस दिन शुभ माने जाते हैं.

बुधवार: गणेश जी का दिन

बुधवार भगवान गणेश का दिन माना जाता है. गणेश जी को बुद्धि और सफलता का देवता माना जाता है. इस दिन हरे रंग और उससे जुड़े हल्के या गहरे शेड वाले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सकारात्मक सोच और बुद्धि में वृद्धि होती है.

गुरुवार: भगवान विष्णु का दिन

गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित माना जाता है. इस दिन पीला और सुनहरा रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये रंग समृद्धि, ज्ञान और शुभता का प्रतीक होते हैं.

शुक्रवार: मां लक्ष्मी का दिन

शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. इस दिन फूलों वाले प्रिंट के कपड़े या मैरून और डार्क ब्लू जैसे गहरे रंग पहनना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है.

शनिवार: शनिदेव का दिन

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है. इस दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी और कॉफी जैसे गहरे रंग पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग गंभीरता और स्थिरता का प्रतीक माने जाते हैं.

रविवार: सूर्य देव का दिन

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. इस दिन नारंगी, पीला और सुनहरा रंग पहनना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाने वाले होते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: पाप की कमाई में से किये गये दान को प्रभु नहीं करते पसंद: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

लुधियानाः नहर में मिला अपहृत पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव, जांच में जुटी पुलिस

लुधियानाः अपहृत पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29 वर्ष) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उनका...

More Articles Like This

Exit mobile version