आत्मविश्वास टूटना, रिश्ते पीछे छूटना… ये संकेत बताते हैं कि बड़ी सफलता के बेहद करीब आप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Astrology Signs: हमारे जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब हर काम मुश्किल लगने लगता है, आत्मविश्वास डगमगाने लगता है और मन में बार-बार यही सवाल उठता है कि आखिर मेहनत का फल कब मिलेगा. लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के बड़े परिवर्तन से पहले व्यक्ति को मानसिक, भावनात्मक और परिस्थितिजन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जब कुंडली में शुभ ग्रहों का प्रभाव मजबूत होने लगता है या कोई बड़ा राजयोग बनने की स्थिति आती है, तब जीवन में कुछ खास संकेत दिखाई देने लगते हैं.
हालांकि इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता, लेकिन पारंपरिक ज्योतिष में इन संकेतों को सकारात्मक बदलाव की आहट माना गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं  कि कौन कौन से ऐसे ज्योतिषीय संकेत, जिन्हें सफलता के करीब पहुंचने का संकेत माना जाता है.

क्या कहता है ज्योतिष?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की दशा, महादशा, अंतर्दशा और गोचर का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में जब शनि कठिन परीक्षा के बाद शुभ फल देने की स्थिति में आते हैं, गुरु का अनुकूल प्रभाव बढ़ता है या सूर्य और बुध जैसे ग्रह मजबूत होते हैं, तब सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. ऐसे समय में व्यक्ति के जीवन में कुछ अनुभव सामान्य से अलग महसूस होने लगते हैं.

अचानक आत्मविश्वास में गिरावट महसूस होना

ज्योतिषाचार्यो का मानना है कि बड़ी उपलब्धि से पहले व्यक्ति मानसिक परीक्षा के दौर से गुजरता है. आत्मविश्वास का कमजोर पड़ना कभी-कभी उस परिवर्तन का हिस्सा माना जाता है, जो आगे चलकर नई शुरुआत का कारण बन सकता है.

पुराने रिश्तों का धीरे-धीरे दूर होना

जब जीवन नई दिशा की ओर बढ़ता है, तब कई पुराने संबंध स्वाभाविक रूप से पीछे छूटने लगते हैं. ज्योतिष में इसे ऊर्जा परिवर्तन और नए कर्मचक्र की शुरुआत का संकेत माना गया है.

बार-बार एक जैसे शुभ सपने आना

इसके अलावा, सपने में मंदिर, दीपक, सूर्य, नदी, सफेद फूल या ऊंचे पर्वत जैसे प्रतीको का बार-बार दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है. हालांकि सपनों की व्याख्या व्यक्ति विशेष पर भी निर्भर करती है.

बिना कारण नई ऊर्जा महसूस होना

वहीं, काफी समय तक निराश रहने के बाद अचानक काम करने की इच्छा बढ़ना, नए लक्ष्य बनाना और सकारात्मक सोच विकसित होना भी शुभ ग्रहों के प्रभाव से जोड़ा जाता है.

बार-बार शुभ संयोग बनना

इसके अलावा घर से निकलते समय गाय, मंदिर की घंटी, मोर या धार्मिक प्रतीकों का बार-बार दिखाई देना भारतीय ज्योतिष और लोकमान्यताओं में शुभ संकेत माना जाता है.

मेहनत का छोटा-छोटा परिणाम मिलने लगना

अगर लंबे समय से रुके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगें, छोटी सफलताएं मिलने लगें या नए अवसर सामने आने लगें, तो इसे आने वाले बड़े बदलाव का संकेत माना जाता है.

आध्यात्मिकता की ओर मन आकर्षित होना

ज्योतिष के अनुसार जब गुरु ग्रह का प्रभाव मजबूत होता है, तब व्यक्ति का मन पूजा-पाठ, ध्यान, मंत्र जाप या धार्मिक कार्यों में अधिक लगने लगता है. इसे मानसिक परिपक्वता का भी संकेत माना जाता है.

कठिनाइयों के बावजूद हार न मानना

यदि चुनौतियां लगातार आ रही हों लेकिन भीतर से आगे बढ़ने की इच्छा खत्म न हो रही हो, तो इसे शनि की परीक्षा और भविष्य में मिलने वाले शुभ फल से जोड़ा जाता है.

सही समय पर सही लोगों का मिलना

जीवन में ऐसे लोगों का अचानक आना, जो करियर, व्यवसाय या व्यक्तिगत विकास में मदद करें, ज्योतिष के अनुसार शुभ ग्रहों की कृपा और भाग्य के सक्रिय होने का संकेत माना जाता है.
Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version