Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है. वर्तमान में बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में विराजमान हैं और 5 अगस्त 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का स्वराशि में होना भद्र योग का निर्माण करता है, जिसे पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि अगस्त के शुरुआती पांच दिनों तक बनने वाला यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. इस दौरान करियर में सफलता, धन लाभ, पदोन्नति और नए अवसर मिलने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है.
- मिथुन राशि: भद्र योग का सबसे शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. विदेश में नौकरी करने का सपना भी साकार हो सकता है.
- कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए भद्र योग आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. अचानक धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. यदि आप घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह इच्छा पूरी हो सकती है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है.
- धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. पार्टनरशिप में किया गया कारोबार अच्छा लाभ दे सकता है. लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी. वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और नए कार्य की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.
भद्र योग के शुभ प्रभाव बढ़ाने के उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भद्र योग के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाने के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं.
- नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें.
- भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें.
- बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रुमाल अपने पास रखें.
- गाय को हरी घास खिलाएं.
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.
यह भी पढे: सदाचार और शुद्ध आचरण से ही परिपुष्ट होती है भक्ति: दिव्य मोरारी बापू