Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब कोई ग्रह मार्गी से वक्री अवस्था में आता है, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. अक्टूबर में बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं. बुध की इस चाल को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान कुछ राशि वालों को कामकाज में रुकावट, बढ़ते खर्च और निजी जीवन में गलतफहमियों जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इस अवधि में महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है.
कब वक्री होंगे बुध?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:48 मिनट पर बुध तुला राशि में वक्री होंगे. बुध की वक्री अवस्था 13 नवंबर 2026 तक रहेगी. इस दौरान बुध की उल्टी चाल का प्रभाव कुछ राशियों के करियर, आर्थिक मामलों और निजी जीवन पर पड़ने की संभावना बताई जा रही है. इस अवधि में महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना और जल्दबाजी से बचना जरूरी माना जा रहा है. इसी दौरान देवगुरु बृहस्पति भी सिंह राशि में गोचर करेंगे.
कर्क राशि
बुध की वक्री चाल कर्क राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती है. इस दौरान यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है और बनते हुए कामों में रुकावट आने की आशंका है. कार्यक्षेत्र में मुश्किलें सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने से बचें. आर्थिक मामलों में निवेश के कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए इस अवधि में धैर्य के साथ फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.
तुला राशि
बुध ग्रह तुला राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह अवधि अधिक भागदौड़ वाली रह सकती है. कामकाज के सिलसिले में यात्राएं बढ़ सकती हैं, जिसका असर आपके खर्चों पर भी पड़ सकता है. इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का भी ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. प्रेम संबंधों के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत है. बातचीत में स्पष्टता की कमी होने पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए किसी भी बात को लेकर जल्द निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें और बातचीत के जरिए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों को बुध की वक्री चाल के दौरान अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में अपने काम पर ध्यान देने के साथ ही किसी भी विवादित स्थिति में सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें. आर्थिक मामलों और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. माता की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें. इस दौरान जल्दबाजी में किया गया निवेश या बिना जरूरत का खर्च परेशानी बढ़ा सकता है. किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने या नियमों को नजरअंदाज करने से बचें. महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: पितृ पक्ष में इस तिथि पर होता है अकाल मृत्यु वालों का श्राद्ध, जानें चतुर्दशी का महत्व और खास उपाय

