Chandra Grahan: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि कुछ जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है. ऐसी स्थिति में 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दिन कई राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है.
दरअसल, ग्रहण एक खगोलीय घटना होने के साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. ज्योतिषीय गणना के हिसाब इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों में से 8 के लिए नकारात्मक, जबकि 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन चार राशियों में वृश्चिक, सिंह, वृषभ और कुंभ शामिल हैं.
इन राशिवालों को होगा लाभ
वृश्चिक, सिंह, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को ग्रहण के बाद आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में यदि लंबे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशानी चल रही है, तो उससे राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, इन राशियों के जातकों को न्यायालय से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. दुर्घटनाओं से बचाव और संकट के समय सहायता मिलने के योग बनेगे.

