Chaturmas 2026: 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागते हैं.
इस अवधि में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, जबकि पूजा-पाठ, जप-तप और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान कई ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के वक्री रहने का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
- मिथुन राशि: चातुर्मास के दौरान मिथुन राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों को कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. यदि इस दौरान निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जाती है. साथ ही अपनी वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी प्रकार के विवाद से बचने का प्रयास करें.
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी चातुर्मास का समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान किसी को भी उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि धन फंसने की आशंका हो सकती है. परिवार में मतभेद या अशांति के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें और नियमित रूप से अपनी सेहत का ध्यान रखें.
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चातुर्मास के दौरान हर महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं. किसी भी कानूनी या दस्तावेजी काम में पूरी सावधानी बरतें. वहीं कारोबारी किसी भी नई डील को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें.
- मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए चातुर्मास के दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी माना गया है. आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. यात्रा और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दोबारा परेशान कर सकती हैं.
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल धार्मिक और पारंपरिक जानकारी प्रदान करना है. The Printlines इसकी वैज्ञानिक पुष्टि का दावा नहीं करता.
यह भी पढ़े: 27 July 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय