दिवाली के दिन करें नारियल से जुड़ा ये टोटका, पूरे साल की आर्थिक तंगी से रहेगी मुक्ति

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन घर-घर दीप जलाए जाते हैं. भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि दीपावली की रात्रि धन को आकर्षित करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं, जिससे पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात नारियल से किए गए उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि जटा वाले नारियल से उपाय करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होकर जातक पर कृपा करती हैं. अगर आप भी नारियल से जुड़ा यह उपाय करते हैं, तो माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला माना जाता है. मान्यता है कि यह उपाय करने से सालभर घर में बरकत बनी रहती है.

जानिए क्या है नारियल से जुड़ा उपाय

बता दें कि इस साल दिवाली 8 नवबंर को मनाई जाएगी. ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, नारियल से जुड़े इस उपाय को करने के लिए दीपावली से एक दिन पहले जटा वाला सूखा नारियल लेकर उसे साफ और सुरक्षित स्थान पर रखना होता है. इस दौरान मन में मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए संकल्प लेने की बात कही गई है.

  • दीपावली की शाम सूर्यास्त के समय नए लाल सूती कपड़े की मदद से नारियल को वापस लाने की विधि बताई गई है. इसके बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए नारियल को लाल कपड़े में लपेटना होता है.
  • घर लाने के बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास दीपक जलाकर नारियल रखना चाहिए. इसके बाद धूप, दीप, फूल, सुगंध और नैवेद्य से पंचोपचार पूजन करने की परंपरा बताई गई है.
  • पूजन के बाद घर में जिस स्थान पर धन रखा जाता है, जैसे तिजोरी या अलमारी, वहां भी पूजा करने की बात कही गई है. इसके बाद लाल कपड़े में लिपटे नारियल को धन रखने के स्थान पर रखने का विधान बताया गया है.
  • ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दीपावली की शाम गोपाल सहस्रनाम या संतान गोपाल सहस्रनाम का 108 बार पाठ करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से घर में बरकत और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This

Exit mobile version