घर की इस दिशा में रखें गुल्लक, बचत के साथ बढ़ेगी बरकत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gullak Vastu Direction : गुल्लक केवल बच्चों के लिए नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी बेहद शुभ और कारगर माना जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में गुल्लक रखना बेहद अच्छा होता है. वहीं, यदि इसे घर की सही दिशा और स्थान में रख लिया जाए तो इससे फिजूलखर्ची भी कम होती है और आय के स्रोत बढ़ने के भी संयोग बनते हैं.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में गुल्लक रखना धन को आकर्षित करने का बेहद शुभ उपाय है, लेकिन इसके लिए इसे सही दिशा में रखने के साथ-साथ कुछ वास्तु नियमों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए. ऐसे में चलिए जानते है कि गुल्लक को घर की किस दिशा में रखने से बरकत बढ़ती है और धन को स्थिर रखा जा सकता है.

किस दिशा में रखना चाहिए गुल्लक?

वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा को देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. ऐसे में गुल्लक को इस दिशा में रखना सबसे उत्तम होता है. क्योंकि, इस स्थान पर धन के देवता का वास माना गया है. इस प्रकार इस दिशा में गुल्लक रखने से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और धन में वृद्धि होने के भी संयोग बनते हैं.

इसके अलावा, यदि अच्छी कमाई होने के बाद भी आपका पैसा नहीं टिकता है और खर्चे अधिक बढ़े हुए हैं, तो गुल्लक को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं. इस दिशा को स्थिरता का स्थान माना गया है. ऐसे में यहां गुल्लक रखने से बचत किया हुआ धन सुरक्षित रहता है.

इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम की पश्चिम दिशा को वास्तु शास्त्र में सीधा बचत और संचित धन से जुड़ा हुआ माना जाता है. मान्यता है कि दक्षिण-पश्चिम दिशा की पश्चिम दिशा में गुल्लक को रखने से बचत बढ़ने लगती है और बैंक बैलेंस भी संतुलित बना रह सकता है।

मिट्टी का ही लें गुल्लक

वास्तु के मुताबिक, कोशिश करें कि जब भी गुल्लक लें तो वह मिट्टी का ही बना हो. मान्यता है कि मिट्टी पृथ्वी तत्व को दर्शाती है जो धन को एक स्थान पर रोकने और स्थिर लक्ष्मी प्रदान करने में सहायक होती है. यही वजह है कि मिट्टी का गुल्लक घर में रखना शुभ माना जाता है.

गुल्लक को न रखें खाली

वहीं, कभी भी घर में रखे गुल्लक को खाली नहीं रखना चाहिए. हमेशा उसमें थोड़े सिक्के या नोट जरूर डालकर रखना चाहिए. मान्यता है कि गुल्लक को पूरा खाली रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

इन स्थानों पर भूलकर भी न रखें गुल्लक

वास्तुशास्त्र के अनुसार, गुल्लक को कुछ स्थानों पर रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में इसे कभी भी बाथरूम या टॉयलेट के पास और सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए. साथ ही, अंधेरे स्थान पर भी गुल्लक रखना अच्छा नहीं माना जाता है. हमेशा इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां अच्छी रोशनी हो, ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This