Guru Gochar 2026: ज्योतिष गणना के मुताबिक, देव गुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, जो किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. बता दें कि देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिसका प्रभाव 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशियों के करियर में उन्नति होगी और धनलाभ के भी योग बनेंगे. ऐसे में चलिए जानते है कि वो कौन कौन सी राशिया है…
सिंह राशि
गुरु गोचर से इस राशि के जातकों का साहस बढ़ेगा. धनलाभ के योग बेनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरी कर रहे लोगों को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. बड़े कार्यों में आप सही तरह से निर्णय ले सकेंगे. आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी जिससे काम बनेंगे.
तुला राशि
गुरु गोचर से तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. यदि आपके कार्यक्षेत्र में बहुत समय से परेशानियां चल रही हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आपको नई नौकरी का ऑफर प्राप्त हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती है जिससे आपको खूब फायदा हो सकता है. कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा जिससे सफलता प्राप्त होगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को भी फायदा होगा. जो बच्चे प्रतियोगिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं. विदेश जाने के योग बनेंगे. रुका हुआ पैसा मिलेगा. करियर में उन्नति होगी.

