Guru Nakshatra Gochar 2026: 19 जुलाई से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guru Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, समृद्धि, संतान और भाग्य का कारक माना जाता है. ऐसे में गुरु की राशि या नक्षत्र स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है. 19 जुलाई 2026 को गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है.

कहा जा रहा है कि गुरु के पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करते ही 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. किसी को नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है, तो किसी के लिए अचानक धन लाभ और नई नौकरी के योग बन सकते हैं. वहीं कारोबारियों को बड़ी डील और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं 19 जुलाई से किन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की संभावना है. सैलरी में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है. इस दौरान कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है. पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है और आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के साथ कोई महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना बन सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है. इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं और घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. लंबे समय से कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. बिजनेस करने वाले जातकों की कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने की संभावना है. इस अवधि में अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. वहीं विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं.  पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत भरा रह सकता है. किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलने की उम्मीद बन सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही नौकरी का अवसर मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने के संकेत हैं. बिजनेस में अच्छा पैसा कमाने और मुनाफा बढ़ाने में सफलता मिल सकती है.

यह भी पढ़े: Yogini Ekadashi 2026: पैसों की किल्लत से हैं परेशान? योगिनी एकादशी पर कर लें ये खास उपाय

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This