Hanuman Ji Upay: मंगलवार को करें ये आसान उपाय, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगी बाधाएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Ji Upay: मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से भय, रोग, दोष और आर्थिक तंगी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है. अगर आपके बनते काम बार-बार बिगड़ रहे हैं या जीवन में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो मंगलवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय लाभकारी माने जाते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

  • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन तांबे की कोई वस्तु या तांबे का छोटा-सा टुकड़ा हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं.
  • अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में प्यार और लगाव कम हो गया है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें.
  • अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें. साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
  • यदि आपका बच्चा अचानक रात को सोते समय डर जाता है, तो रेवती नक्षत्र में हनुमान जी को प्रणाम करके उनके चरणों का सिंदूर अपने बच्चे को तिलक करें. इसके बाद उसके पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. अगर बच्चा बड़ा है, तो उससे भी हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कहें.
  • अगर आप जीवन में आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और पाठ पूरा होने के बाद हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें.
  • अगर आप अपने बिजनेस की गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन मिट्टी का एक खाली घड़ा लें और उस पर काजल का टीका लगाएं. इसके बाद घड़े पर ढक्कन लगाकर उसे किसी बहते जल के स्रोत में प्रवाहित कर दें.
  • यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत में ही बार-बार रुकावटें आ जाती हैं, तो रेवती नक्षत्र में महुआ के वृक्ष से 11 पत्ते तोड़कर लाएं. इन पत्तों पर चंदन या कुमकुम से ‘श्री’ लिखें और सफेद धागे में पिरोकर माला बना लें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर में जाकर यह माला अर्पित करें.
  • यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है, तो रेवती नक्षत्र में घर के बाहर खाली स्थान पर महुआ का पेड़ लगाएं.
  • अगर आप बार-बार आर्थिक समस्याओं से घिर जाते हैं, तो मंगलवार के दिन ‘ऊँ हं हनुमते नमः.’ मंत्र का 21 बार जाप करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.
  • अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान के बाद चमेली के फूलों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें. साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं.
  • अगर आप दूसरों के बीच अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान के बाद हनुमान जी की तस्वीर के सामने बैठकर ‘ऊँ हं हनुमते नमः.’ मंत्र का 21 बार जप करें.
  • अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है, तो मंगलवार के दिन स्नान के बाद एक कटोरी में सिंदूर लेकर उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाएं और हनुमान जी को अर्पित करें. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह उपाय मनोकामना पूर्ति में सहायक माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है वास्तु दोष

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This