Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है वास्तु दोष

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. मान्यता है कि अगर घर में कुछ आसान नियमों का पालन किया जाए, तो वास्तु दोष को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इससे न सिर्फ घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बढ़ता है और आर्थिक उन्नति के रास्ते भी खुलते हैं. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे जरूरी नियम, जिन्हें अपनाकर घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखी जा सकती है.

घर में टूटी-फूटी चीजें न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो टूट चुकी हों या लंबे समय से इस्तेमाल में न आ रही हों. टूटा हुआ कांच, बंद घड़ी, सूखे फूल या खराब सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का कारण माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी चीजों को समय रहते घर से हटा देना चाहिए, क्योंकि इनकी मौजूदगी से माता लक्ष्मी की कृपा में बाधा आ सकती है.

घर के हर कोने में हो पर्याप्त रोशनी

वास्तु के मुताबिक घर में अंधेरा रहने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि दिन के समय घर के हर हिस्से में सूर्य का प्रकाश पहुंचे. अगर ऐसा संभव न हो, तो हर कमरे में पर्याप्त कृत्रिम रोशनी की व्यवस्था करनी चाहिए. माना जाता है कि घर जितना अधिक रोशन रहेगा, उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

फर्नीचर का आकार भी होता है महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र में घर के फर्नीचर के आकार को भी अहम माना गया है. मान्यता है कि त्रिकोण आकार का फर्नीचर वास्तु दोष का कारण बन सकता है. इसलिए घर में गोल या चौकोर आकार वाले फर्नीचर का इस्तेमाल करना अधिक शुभ माना जाता है.

रसोई में इन गलतियों से बचें

रसोई को घर का ऊर्जा केंद्र माना जाता है, क्योंकि यहीं पूरे परिवार के लिए भोजन तैयार किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए. इसके अलावा किचन में शीशा लगाने की भी सलाह नहीं दी जाती. मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. वहीं, वास्तु के अनुसार व्यवस्थित और साफ-सुथरा किचन शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है.

झाड़ू-पोछा खुली जगह पर न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू, पोछा, वाइपर और सफाई में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों को खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए. सफाई के बाद इन्हें ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां आने-जाने वाले लोगों की नजर सीधे इन पर न पड़े. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु दोष से बचाव होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: श्रीशिवमहापुराण में काशीपुरी की महिमा का किया गया है वर्णन: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसलाः गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में बड़ा फैसला लिया गया है. 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी...

More Articles Like This