हाथ की अंगुलियां खोलती हैं आपकी अमीरी और गरीबी का राज, जानें आपके पास पैसा टिकेगा या नहीं?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की अंगुलियां उनके अमीरी और गरीबी का राज बताती हैं. हाथ की अंगुलियो के बनावट से पता चलता है कि आपके पास धन टिकेगा या नहीं? पैसा आएगा तो रुकेगा या खर्च हो जाएगा. अंगुलियां आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि हाथ की अंगुलियों से कैसे जानें अमीरी और गरीबी?

अंगुलिया के बीच में गैप का मतलब?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आप अपने हाथ को सीधा खोलकर सामान्य अवस्था में रखें. और ध्यान से देखें कि वो कैसी दिखती हैं. दो अंगुलियों के बीच में गैप तो नहीं आ रहा है. यदि आपकी दो अंगुलियों के बीच में गैप आ रहा है तो आप धन अर्जित करेंगे, लेकिन वह आपके पास रुकेगा नहीं. धन जैसे आएगा, वैसे ही खर्च हो भी जाएगा. ऐसे लोगों को धन का संचय करने में मुश्किलें आती हैं. हाथ की सभी अंगुलियों के बीच में गैप आ रहा है तो आप पैसे की बचत नहीं कर पाएंगे. आपके पास जो पैसा रहेगा, वो सब खर्च हो जाएगा. ऐसे में आप अपने पैसे को पत्नी के अकाउंट में रख सकते हैं. ऐसा करके आप धन का संचय कर सकते हैं.
 वहीं, जिन लोगों की अंगुलियां आपस में चिपकी होती हैं, उनमें कोई गैप नहीं होता है, उनके पास धन आता है और टिकता भी है. ऐसे लोग बैंक बैलेंस बनाने में सफल हो सकते हैं. इस स्थिति के साथ आपकी अंगुली पतली और आगे से नुकीली है तो धन, संपत्ति में वृद्धि होगी.

बीच के पोर बड़े हों, तो होते हैं धनवान

हर अंगुली में तीन पोर हैं. उनमें से सभी अंगुलियों के बीच के पोर पहले और तीसरे पोर से बड़े और लंबे हों तो ऐसे लोग धनवान होते हैं. अपने मेहनत के बल पर धन कमाते हैं. ये लोग अमीर होते हैं.

ऐसे लोग प्लानिंग से करें काम

जिन लोगों के हाथ की अंगुलियों में पोरों के बीच के जोड़ काफी बड़े, मोटे, उभरे हैं, अंगुलियां टेढ़ी हैं तो ऐसे लोगों को अपने पैसे का खर्च बहुत ही प्लानिंग से करनी चाहिए. नहीं तो उनके पास पैसे नहीं रहते हैं. ऐसे लोगों को धन संकट का सामना करना पड़ सकता है. दूसरों को उधार देते समय सावधान रहें.

ऐसे हाथ वाले शेयर मार्केट से रहें दूर

आप अपनी हथेली को ध्यान से देखें, अगर अंगुलियां सामान्य से छोटी और मोटी हैं, कलाई से लेकर अंगुलियों के प्रारंभ होने तक का हिस्सा बड़ा है तो ऐसे लोगों को जुआ, शेयर मार्केट से दूर रहना चाहिए. अमीर बनने के चक्कर में आप कंगाल हो सकते हैं. जो पैसा लगाएंगे, वो डूब सकता है. दूसरों पर भरोसा करके पैसे का निवेश न करें.
Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This