कब बनेगा आपके सपनों का आसियाना? हाथ की ये रेखाएं देती है संकेत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Hath Ki Rekha: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक छोटा या बड़ा घर हो. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके हाथो की रेखाएं इसका साफ साफ संकेत देती है, जिसका मंगल, शनि, सूर्य और गुरु पर्वत से संबंध होता है. ऐसे में चलिए जानते उन रेखाओ के बारे में…

हाथ में मकान की रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, मंगल, शनि, सूर्य और गुरु पर्वत पर बनने वाले चिह्न और रेखाएं ये बताती हैं कि आपके पास अपना घर या प्रॉपर्टी होगी या नहीं. इन सबमें महत्वपूर्ण मंगल की रेखा है. मंगल रेखा स्पष्ट है तो आपका हर हाल में एक मकान होगा, यदि उस रेखा को कोई रेखा काट न रही हो.

मंगल रेखा देती है अपना मकान

इसके अलावा यदि आपके हाथ में अंगूठे के नीचे जीवन रेखा गोलाई लिए हुए हो और अंंदर के मंगल क्षेत्र पर एक रेखा जीवन रेखा के समानांतर कुछ दूरी से चल रही हो, और उस रेखा को कोई दूसरी रेखा काट न रही हो तो ऐसे लोग अपने जीवन काल में मकान का सुख प्राप्त करते हैं. उनके पास मकान, प्रॉपटी निश्चित तौर पर होता है. इस मंगल रेखा को ईश्वरीय कृपा की रेखा भी कहते हैं.
यदि आपकी मंगल रेखा पर जाल सी रचना बन रही है, या वो बीच बीच में कट रही है, उस पर द्वीप आदि बन रहे हैं तो आपको मकान या प्रॉपर्टी की खरीदारी में बहुत सावधान रहना चाहिए. नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है, मकान या प्रॉपर्टी तनाव का कारण बन सकती है.

मंगल से गुरु पर जाने वाली रेखा

अंदर के मंगल क्षेत्र से यानि अंगूठे और जीवन रेखा के बीच के हिस्स से कोई स्पष्ट रेखा निकलकर गुरु पर्वत पर जाती है, तो ऐसे लोगों को भी मकान का सुख मिलता है. ये लोग भी अपने सपनों का घर बनाने में सफल होते हैं. हां, एक बात का ध्यान रखना है कि उस रेखा को कोई दूसरी रेखा न काटती हो.

सूर्य रेखा से मकान और प्रॉपर्टी

​यदि आपके हा​थ में सूर्य पर्वत स्पष्ट है, दबा या ज्यादा उभरा हुआ नहीं है और उस पर सूर्य रेखा स्पष्ट है तो ऐसे लोगों को भी मकान और प्रॉपर्टी का सुख मिलता है. ठीक सूर्य रेखा के नीचे हृदय रेखा पर कोई चौकोर चिह्न बना है तो उससे भी व्यक्ति के लिए मकान और प्रॉपर्टी का योग बनता है.

शनि पर्वत पर भाग्य रेखा

य​दि आपके हाथ में भाग्य रेखा स्पष्ट और सीधी है. वह शनि पर्वत तक जाती है या फिर भाग्य रेखा शनि पर्वत पर जाकर दो हिस्से में हो जाती है, दूसरा हिस्सा गुरु पर्वत पर जाता है तो ऐसे लोगों का भी मकान बनता है. थोड़ा बहुत विलंब हो सकता है, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन उसके बाद भी मकान बनता ही है. इसके अलावा भाग्य रेखा हृदय रेखा को पार करके गुरु पर्वत पर मुड़ जाए तो इनका भी मकान बनता है.
मकान और प्रॉपर्टी के लिए हाथ में और भी कई योग होते हैं, जिसको देखना होता है. सामान्य जानकारी के लिए यहां पर मंगल, शनि, गुरु, सूर्य पर्वत से संबंधित रेखाएं और चिह्न बताए गए हैं.
Latest News

मुंबई के लालबागचा राजा की कतार में किसका था खौफ? जेबकतरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Lalbaugcha Raja: गणेशोत्सव शुरू होते ही मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

More Articles Like This