Holika Dahan: होलिका दहन की रात सिर्फ एक चुटकी राख से करें ये उपाय, नजरदोष से मिलेगी मुक्ति

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होली से पहले की रात को काफी अहम माना जाता है, जिसे होलिका दहन की रात के नाम से भी जाना जाता है. शास्‍त्रों के मुताबिक, जिस तरह होलिका की अग्नि में हिरण्यकश्यप का घमंड और बुराई जल गई थी, उसी तरह इस अग्नि में हम भी जीवन की सारी नकारात्मकता और नजर दोष को खत्म कर सकते हैं. ऐसे में यदि आप भी होलिका दहन के अवसर पर अपने बच्चे या परिवार के किसी सदस्य की बुरी नजर उतारना चाहते हैं, तो राख के कुछ उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में….

होलिका दहन पर करें नजर उतारने के उपाय

राख का तिलक

ऐसे में यदि आपका बच्चा भी बिना किसी वजह के चिड़चिड़ा हो रहा है या बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो होलिका दहन के अगले दिन सुबह वहां की ठंडी राख लेकर आएं. इस राख में थोड़ा सा घी या गंगाजल मिलाकर बच्चे के माथे, गले और छाती पर तिलक लगाएं. कहा जाता है कि यह राख सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और बुरी नजर के प्रभाव को खत्म कर देती है.

सात बार उतारें

होलिका दहन की रात एक छोटे कपड़े में थोड़ी सी पीली सरसों, नमक और सूखी लाल मिर्च बांधकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार वार लें. वारने के बाद इस पोटली को जलती हुई होलिका की अग्नि में डाल दें. जैसे-जैसे वह सामग्री जलेगी, बच्चे पर लगी नजर और नकारात्मकता भी उसी आग में जल जाएगी.

राख का छिड़काव

इसके अलावा, यदि आपके घर को नजर लगी है, तो होलिका दहन की रात थोड़ी राख घर लाएं और उसे घर के चारों कोनों में छिड़कें. खासकर मुख्य द्वार पर इस राख से स्वास्तिक बनाएं. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नजर दोष का प्रभाव कम होता है.

इसे भी पढें:-Holi 2026: हल्दी से लेकर पालक तक, केमिकल रंगों को कहें ना, घर पर बनाएं नेचुरल कलर

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This