Jammu-Kashmir: भोले के जयकारों के बीच रवाना हुई छड़ी मुबारक, पवित्र गुफा में 28 को होगी स्थापना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JammuKashmir: शनिवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रीनगर के दशमी अखाड़े से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए छड़ी मुबारक रवाना हुई. इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया.

छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया

छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि यात्रा के दौरान छड़ी मुबारक पारंपरिक पड़ावों पर रुकते हुए पहलगाम पहुंचेगी. वहां धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आगे की यात्रा जारी रहेगी.

उन्होंने बताया कि छड़ी मुबारक 24 अगस्त को चंदनवाड़ी और 25 अगस्त को शेषनाग में रुकेगी. इसके बाद 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में दो रात का पड़ाव होगा. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह छड़ी मुबारक को अमरनाथ की पवित्र गुफा में ले जाया जाएगा.

पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा के बीच छड़ी मुबारक की स्थापना की जाएगी. इसके बाद यह वापस पंचतरणी लौटेगी और रात वहीं विश्राम होगा. 29 अगस्त को छड़ी मुबारक शेषनाग और चंदनवाड़ी होते हुए पहलगाम के लिए रवाना होगी. 30 अगस्त को पूजा-अर्चना और विसर्जन के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरा होगा.

पुंछ पहुंचा अमरनाथ यात्रा का पांचवां जत्था

इसी बीच पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पांचवां जत्था शनिवार को पहुंचा. देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 2,700 श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों और पुंछ जिला पुलिस ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Latest News

छत्तीसगढ़ में हादसा: ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, आठ घायल

Accident in Chhattisgarh: शनिवार को तड़के छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बलरामपुर जिले में राजपुर-कुसमी मार्ग पर...

More Articles Like This