Nautapa 2024 Date: अभी और बढ़ेगी गर्मी, इस दिन शुरू हो रहा नौतपा; आंधी-पानी के भी संकेत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nautapa 2024 Date: हर साल ज्येष्ठ के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है. क्योंकि इस दौरान सूर्य देव अपने सबसे ताकतवर रूप में होते हैं. सूर्य और पृथ्वी की दूरी काफी कम हो जाती है. इसलिए धरती इस समय आग उगलती है. इस अवधि को नौतपा कहा जाता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस नौतपा के दौरान भीषण गर्मी के साथ आंधी-पानी की भी संभावना रहती है. आइए जानते हैं कब लग रहा है नौतपा…?

दरअसल, सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है. इस दौरान सूर्य और धरती के बीच की दूरी बेहद कम हो जाती है. सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं. इस वजह से नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएं चलती है, लू का खतरा मंडराता है. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी का सामननना करना पड़ता है.

इस साल कब शुरू हो रहा नौतपा?(Nautapa 2024 Date)

नौतपा शुरू – 25 मई 2024

नौतपा खत्म – 8 जून 2024

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश – 25 मई, दोपहर 03.15 – 8 जून, प्रात: 01.04 इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे. नौतपा के इस अवधि के दौरान पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप के कारण भीषण गर्मी होगी.

आंधी-तूफान के संकेत

ज्योतिष की मानें तो इस साल 2024 में नौतपा के दौरान शनि वक्री अवस्था में रहेंगे. ग्रहों की वर्तमान स्थिति इस बार नौतपा में तेज हवा, बवंडर और बारिश का संकेत दे रही है. नौतपा के आखिरी दो दिन यानी 7 और 8 जून को आंधी-बारिश की संभावनाएं हैं.

नौतपा के दौरान करें इन चीजों का दान

नौतपा के दौरान सूर्य देव प्रचंड रूप में रहते हैं. ज्योतिष की मानें तो नौतपा के दौरान सूर्य देव को चल देना लाभदायक होता है. नौतपा के दौरान जरुरतमंदों को पानी, शरबत, रसदार फल, छाता, नींबू पानी, छाछ, दही, सत्तू आदि का दान करना विशेष पुण्यदायी माना गया है. इससे सूर्य देल की कृपा प्राप्त होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version