क्‍या आपका भी बार-बार हो रहा ब्रेकअप, कहीं कुडंली में ये ग्रह कमजोर तो नही, जानिए मजबूत करने के उपाय  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kamzor Shukra Ke Upay: जीवन में हर कोई सोचता है कि उसे सारी सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम मिले और आर्थिक स्थिति अच्छी रहे. इसके साथ ही जीवन में प्रेम भी बना रहे. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रेम संबंध में बार-बार बिखराव होने लगते है. ज्योतिष में इसे शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. यदि शुक्र ग्रह मजबूत होता है, तब व्यक्ति को जीवन में ये सभी चीजें मिलती हैं. वहीं, कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं.

ऐसे में अगर आपके प्रेम संबंध में बिखराव और बार-बार हो रहें है तो ये कमजोर शुक्र के संकेत हो सकते है. हालांकि ज्‍योतिष में कुछ उपाए भी है जिन्‍हें करके आप कुंडली शुक्र को मजबूत कर सकते है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

कमजोर शुक्र के लक्षण

ज्‍योतिष के मुताबिक, यदि कुंडली में शुक्र कमजोर होता है तो शादी में देरी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में असंतोष बढ़ सकता है. रिश्तों में टूटन, बार-बार ब्रेकअप या भावनात्मक असंतुलन कमजोर शुक्र का संकेत माना जाता है. कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर बार-बार त्वचा रोग या आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं. चेहरे की चमक कम होना या व्यक्तित्व में प्रभाव कमी भी कमजोर शुक्र की पहचान होती है. कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर संगीत, नृत्य, अभिनय या कला के क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती.

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए. शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए. इस दिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. सफेद वस्तुओं जैसे दही, चावल, मिश्री, और घी का दान करना चाहिए. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इत्र का प्रयोग करना चाहिए. साफ-सफाई करनी चाहिए. गाय को चारा खिलाना चाहिए. ये सभी शुक्र को प्रसन्न करने के प्रभावी उपाय माने जाते हैं. इन उपायों को करने शुक्र मजबूत होता है.

इसे भी पढ़ें:-क्या है मंकीपॉक्स और कैसे होता है इसका संक्रमण? जानिए सभी सवालों का जवाब

Latest News

UP Police एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट के लिए इस दिन जारी होगा Admit Card, 28 फरवरी को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस SI और ASI टाइपिंग टेस्ट परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 24 फरवरी को जारी होगा. परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

More Articles Like This