Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है. ठंड के बढ़ने के साथ ही हमारी स्किन डल और ड्राई हो जाती है. इस स्थिति में जरुरी है कि सर्दी के मौमस में अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखा जाए. इसके लिए सनस्क्रीन एक अच्छा विकल्प है.
लोगों का मानना होता है कि सनस्क्रीन का प्रयोग अक्सर गर्मियों में किया जाता है. आपको बता दें कि इसका प्रयोग सर्दियों में भी किया जाता है. इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कैसे ठंड के दिनों में सनस्क्रीन का प्रयोग आपकी त्वचा को विशेष सुरक्षा प्रदान करता है.

स्कीन बनती है कोमल 

सर्दियों के दिनों में हमारी स्किन रूखी और डल हो जाती है. इस स्थिति में स्किन को पोषण देना काफी जरूरी होता है. सनस्क्रीन से त्वचा को काफी पोषण मिलता है. इससे हमारी त्वचा काफी ग्लोइंग भी बनती है.

UV रेज़ से बचती है त्वचा 

पोषण ही नहीं बल्कि सनस्क्रीन उपयोग से हानिकारक UV रेज़ से छुटकारा मिलता है. सर्दियों के दिनों में सनस्क्रीन के प्रयोग से कैंसर और अन्य स्किन रिलेटेड बीमारियों को कम किया जा सकता है.

डिहाईड्रेशन से होती है स्किन को परेशानी

आपको जानना चाहिए कि सूरज की किरणें त्वचा से नमी हटा देती है. वहीं, सर्दियों में लोग पानी का सेवन काफी कम करते हैं. पानी की कमी होने के कारण शरीर डिहाईड्रेट हो जाता है, जिसका प्रभाव हमारे शरीर पर सीधा दिखता है. डिहाईड्रेट होने के कारण स्किन रूखी बेजान और पपड़ीदार हो जाती है. इस स्थिति में अगर सनस्क्रीन का सेवन किया जाए तो त्वचा डल होने से बचती है.
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This