Rajyog in Kundali: जन्म से ही लकी होते हैं इन 4 राशियों के जातक, राजा की तरह जीते हैं जिंदगी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajyog in Kundali: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, कुंडली (Horoscope) में व्यक्ति के जीवन का पूरा लेखा-जोखा होता है. जातक के जन्म के समय ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुन्डली या जन्म पत्री तैयार की जाती है. जिसके जरिए राशि का निर्धारण किया जाता है. विभिन्न लोगों के जन्म नक्षत्र और ग्रह स्थिति भी विभिन्न होती है. ठीक उसी तरह कुंडली में भी अलग-अलग योग बनते हैं जो शुभ या अशुभ हो सकते हैं. शास्त्रों में ऐसे कई शुभ योग बताए गए हैं, जिससे कुंडली में राजयोग पाए जाते हैं. जिन लोगों की कुंडली में राजयोग बनता है वो राजा की तरह जीवन व्यतीत करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में 4 राशियां ऐसी होती हैं, जिनके कुंडली में राजयोग बनता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोग जन्मजात राजयोग लेकर पैदा होते हैं. ये जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. ये अपने मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल कर लेते हैं. जिस भी काम में ये लोग मन लगाते हैं उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करते हैं. इस राशि के लोग काफी मेहनती और बुद्धिमान माने जाते हैं. इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

वृष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि के लोग राजयोग के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं. ये अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा पाते हैं. जिस भी क्षेत्र में ये लोग काम करते हैं, वहां अपने नाम का झंडा गाड़ देते हैं. इस राशि के लोग दिखने में भी काफी आकर्षक होते हैं.

ये भी पढ़ें-October Monthly Horoscope: अक्टूबर में इन 3 राशि वालों को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना, जानिए मासिक राशिफल

सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि की कुंडली में भी कई तरह के शुभ योग बनते हैं. ये जातक बेहद ही प्रभावशाली होते हैं. इनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है. ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होते हैं. इनके व्यवहार से लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती.

कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों का भाग्य हमेशा साथ देता है. ये जिस भी काम में हाथ लगाते हैं उसमें सफलता प्राप्त करते हैं. ये अपने साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होते हैं. इन्हें कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है.

ये भी पढ़ेंः Vrat Tyohar List: कब है नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा? जानिए अक्टूबर माह के व्रत-त्यौहार

(Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी समान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version