Sitapur News: नैमिषारण्य के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, ‘स्वच्छता अभियान कार्यक्रम’ में लिया हिस्सा, करेंगे समीक्षा बैठक

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 88 हजार ऋषियों की तपो भूमि नैमिषारण्य पहुंचे हैं. यहां से वो लोगों को एक बड़ा संदेश देंगे. सीएम योगी ने यहां पर श्री ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले सीएम ने सीतापुर के चक्रतीर्थ नैमिषारण्य में ‘स्वच्छता अभियान कार्यक्रम’ में भाग लिया और झाड़ू लगा कर स्वच्छता का संदेश दिया.

सीएम योगी का नैमिषारण्य दौरा
सीएम योगी का ये नैमिषारण्य का दौरा आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. यहां पर सीएम नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक भी करेंगे. वहीं, दोपहर के 12.30 के आसपास वो वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

दरअसल, सीएम तीर्थ के वैदिक स्वरूप के अनुरूप हो रहे विकास कार्यों पर वहां के संत महंतों से चर्चा करेंगे. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, पक्ष और विपक्ष इसकी तैयारियां अभी से कर रहे हैं. इस बीच सीएम योगी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

सीएम का दौरा अहम
जानकारी दें कि उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने जून माह में नैमिषारण्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था. वहीं, कांग्रेस 3 अक्टूबर को सीतापुर में जोनल अधिवेशन करने जा रही है. आज सीएम योगी भी सीतापुर के दौरे पर हैं, जिससे तमाम राजनीतिक दलों की धढ़कने बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version