Leh-Ladakh: भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अवशेष पहुंचीं लेह, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Piparhawa Relics: बुधवार को लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के आगमन पर भव्य और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. जैसे ही ये अवशेष यहां पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और श्रद्धा के साथ उनका भव्य स्वागत किया. पारंपरिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच इस ऐतिहासिक अवसर को खास बनाया गया.

इन अवशेषों को विशेष विमान से नई दिल्ली से लेह लाया गया, जहां उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इसके बाद इन्हें जुलूस के रूप में जीवेत्सल ले जाया गया, जहां आम जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी.

प्रशासन के मुताबिक, 2 मई से 10 मई तक लेह में इन अवशेषों के दर्शन होंगे, जिसके बाद इन्हें जांस्कर और फिर लेह के धर्म केंद्र में प्रदर्शित किया जाएगा. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं. यह पहली बार है जब इन पवित्र अवशेषों को भारत में सार्वजनिक दर्शन के लिए इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version