Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान, कभी नहीं रुकेगा कोई काम

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahashivratri 2024: शिवभक्‍तों का सबसे बड़ा त्‍योहार महाशिवरात्रि आने वाला है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस साल यह पर्व 8 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम ने मनाया जाएगा. पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, इस दिन देवो के देव महादेव और पार्वती जी का विवाह हुआ था. एक अन्‍य मान्‍यता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में अव‍तरित हुए थे.

महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय इंसान के जीवन में चमत्कारिक बदलाव ला सकते हैं. मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दान करना मालामाल बनाता है. घर में धन-धान्‍य की वृद्धि होती है. ऐसे में आज की खबर में हम जानेगें कि महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान किया जाना चाहिए हैं?

घी का दान

महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव को घी का लेप लगाना चाहिए. इससे वह प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा इस दिन अगर आप घी का दान करते हैं तो आपके ऊपर आया संकट टल सकता है. इसके साथ ही घर में किसी भी तरह की परेशानी या नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी.

दूध का दान

ज्‍योतिष के अनुसार, भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है. जो इंसान महाशिवरात्रि पर दूध का दान करता है, उसकी कुंडली में कमजोर चंद्र मजबूत हो जाते है. उस व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है.

काले तिल का दान

महाशिवरात्रि पर काले तिल का दान जरूर करना चाहिए. काले तिल के दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और कुंडली में बना पितृ दोष भी दूर हो जाता है. माहशिवरात्रि पर काले तिल का दान करने से आपके रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.

वस्त्रों का दान

इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करना चाहिए. इससे आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी, घर में धन का आगमन होगा. साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें :- Vastu Tips for Wardrobe: अतिशीघ्र दूर होगी आर्थिक तंगी, बस आलमारी में रख दें ये चीजें

 

Latest News

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान BRICS समिट के लिए आएंगे दिल्ली, 2024 में बना था पूर्ण सदस्य

Masoud Pezeshkian India visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान हाल ही में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने...

More Articles Like This

Exit mobile version