UP News: कौशांबी में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 4 की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है. इस घटना में 4 लोगों के मौत की सूचना है. वहीं, इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है. आशंका है कि इस फैक्ट्री मेंं कई लोग फंसे हो सकते हैं. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. पूरी घटना जनपद के कोखराज थाना के भरवारी कस्बे की है.

जानकारी के मुताबकि अभी भी पटाखा फैक्ट्री में बिस्फोट का सिलसिला जारी है. इस हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस पटाखा फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायलों को अपस्ताल ले जाया जा रहा है. फैक्ट्री से अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. सभी की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है. इस घटना का संज्ञान खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर सांसद Ritesh Pandey ने थामा BJP का दामन, बजट सत्र में PM Modi के साथ किया था लंच

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version