आपस में टकराई राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां, लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय हुआ हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुलतानपुरः राहुल गांधी के काफिले के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया. सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं.

राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं. अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा. इस दुर्घटना में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है.

मालूम हो कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में आज निर्णय होगा. कोर्ट में पेशी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से राहुल गांधी सुलतानपुर पहुंच रहे हैं. इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनकर पत्रावली को निर्णय के लिए सुरक्षित कर लिया था. फैसले के समय कोर्ट में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version