Mahashivratri 2026 Puja Samagri: महाशिवरात्रि पर पूजन थाली में जरुर रखें ये चीज, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahashivratri 2026 Puja Samagri: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और शंकर जी का विवाह हुआ था. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस साल 15 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है.

इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है. महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की चारों प्रहर पूजा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त.

Mahashivratri 2026 Puja Samagri

महाशिवरात्रि के दिन शिव-शक्ति की पूजा के लिए कुछ सामग्रियां आवश्यक होती हैं. जिसके बिना शिव जी की पूजा अधूरी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिसके बिना भोलेनाथ की पूजा पूरी नहीं होती…

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री Mahashivratri 2026 Puja Samagri

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे आवश्यक पूजा सामग्री बेलपत्र, भांग, धतूरा हैं. इसके अलावा 5 या 11 मिट्टी के दीपक, दूध, दही, गंगाजल, पानी वाला नारियल, पीली सरसों, 1 रक्षासूत्र, अखंडित अक्षत,पंचमेवा, फल, मिठाई, कुश का आसन, गन्ने का रस, तिल, जौ, इलायची, रुद्राक्ष, कुमकुम, केसर, सिंदूर, चंदन, धूप, बत्ती, शक्कर, घी, आम का पत्ता, शमी के पत्ते, पान के पत्ते, मधु, गुड़, कपूर, सुपारी, लौंग, वस्त्र, 16 श्रृंगार की सामग्री, दान सामग्री, हवन सामग्री, माचिस, चालीसा और आरती की पुस्तक

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के इन 108 नामों का जाप, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 07 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This