US: कैलिफोर्निया में कई दिनों से लापता भारतीय छात्र का शव मिला, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले छह दिनों से लापता लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है. बताया गया है कि कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी.

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है. साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे.

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. शव को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है. बयान में कहा गया है कि इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

मालूम हो कि साकेत को लापता होने से पहले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद अंजा झील और बर्कले हिल्स इलाके के आसपास पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया. बाद में कैंपस के पास ही टिल्डेन रीजनल पार्क के नजदीक एक आवास के पास उनका पासपोर्ट और लैपटॉप वाला एक बैग भी मिला.

Latest News

बिहार में बेखौफ हुए बदमाशः महाशिवरात्रि पर पटना में भरे बाजार दो युवकों को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Patna Firing: बिहार में अपराधियों के दिलोदीमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है. शायद यही...

More Articles Like This