Budh Gochar 2026: 3 नवंबर को बुध करेंगे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, मिथुन-कन्या समेत 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व बताया जाता है. 3 नवंबर 2026 को बुध ग्रह राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है. इन राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है.

मिथुन राशि: करियर में तरक्की के बनेंगे योग

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. इस गोचर के दौरान बुध आपकी राशि से पंचम भाव में रहकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन से आपकी तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बेहतर हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. मेहनत और कार्यक्षमता के चलते तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. लेखन, कला और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभदायक साबित हो सकता है. नए विचारों और रचनात्मक क्षमता से आपको पहचान मिल सकती है.

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा, जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है. इस दौरान आपकी आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बेहतर अवसर मिलने के योग हैं. पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा हो सकता है. इसके अलावा आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है.

धनु राशि: कारोबार में विस्तार के मिलेंगे अवसर

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभ के नए रास्ते खोल सकता है. वर्तमान में बुध आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित हैं, जिसे ज्योतिष में आय और लाभ का भाव माना जाता है. व्यापार से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है.

मकर राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

मकर राशि वालों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान जीवन में स्थिरता आ सकती है और लंबे समय से की जा रही मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है. कुछ लोगों को उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version