बेहद भाग्यशाली हाेती है इस नाम वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी की इन पर हाेती है विशेष कृपा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Name Astrology: क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से आप उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र अनुसार, कुछ अक्षर ऐसे हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने परिवार और ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. इन्हें साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. चलिए जानते हैं ये किन नामाक्षर वाली लड़कियां हैं.

A (अ): जिन लड़कियों का नाम A लेटर से शुरू होता है, ऐसी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं. इन्हें कोई भी चीज दूसरों से पहले मिलती है. ये जिस घर में बहू बनकर जाती हैं वहां सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती. इन्हें लाइफ में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं.

L (ल): जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वे बेहद भाग्यशाली होती है. ये जहां रहती हैं वहां खुशियां और समृद्धि खुद ब खुद चली आती है. जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है. ससुराल में इनके शुभ कदम पड़ते ही धन-धान्य का अंबार लग जाता है.

P (प): इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां परिवार को जोड़कर रखती हैं और परिवार का वैभव बढ़ाती हैं. इनके अंदर सभी का दिल जीतने की क्षमता होती है. जहां भी इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती. इन्हें अपने परिवार वालों से खूब प्यार और सम्मान भी मिलता है. ये लड़कियां जो ठान लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं.

S (स): इस नामाक्षर वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है. पैसा और खुशियां इनके पीछे-पीछे चली आती हैं. शादी के बाद इनके ससुराल वालों की किस्मत तुरंत चमक जाती है. जिस घर में इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खूब बरकत होने लगती है. अपने शांत और सरल स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत लेती हैं.

 

Latest News

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 2.34 लाख रुपए के पार

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, IBJA के अनुसार दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचे, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें.

More Articles Like This