कभी हार नहीं मानते इन तारीखों के जन्मे लोग, हर हाल में हासिल करते हैं मुकाम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Never Give Up Personality Numerology: आपने देखा होगा कि कुछ लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते लेकिन काफी मेहनती होते हैं और उनकी यही मेहनत उन्हें काफी ऊंचाइयों तक लेकर जाती है. वहीं, कुछ लोग सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन जब असफल हो जाते हैं तो वह वही काम दोबारा नहीं करते और दूसरी चीजों में लग जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों के मामले में यह उल्टा होता है, वे बार-बार असफल लेकिन कभी हार नहीं मानते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तिथियों में जन्मे लोगों में खास क्वालिटी पाई जाती हैं, जो दृढ़ता, लगन और साहस से जुड़ी होती हैं. ऐसे में चलिए जानते है कि उन खास तिथियों में जन्मे लोगों के बारे में जो मेहनत से पीछे नहीं हटते, चाहें कितनी भी मुसीबत क्यों ना आ जाएं.

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. मूलांक 1 वाले जातक अक्सर सूर्य ग्रह के प्रभाव की वजह से लीडरशिप में पाए जाते हैं और जो लीडरशिप में नहीं होते, उनमें आपको स्वाभाविक नेता देखने को मिलेगा. वे बाधाओं से परेशान नहीं होते बल्कि वह सोच विचार को छोड़ बाधाओं को दूर करने में लग जाते हैं. एक बार जब वह लक्ष्य निर्धारित कर लें, फिर वह उसे पूरा करके ही मानते हैं.

मूलांक 4 वाले

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. मूलांक 4 वाले अनुशासित और दृढ़ होते हैं. वे रातोंरात सफलता में विश्वास नहीं करते बल्कि वे कड़ी मेहनत, निरंतरता और दृढ़ता में विश्वास करते हैं. एक बार जब कोई काम वह पकड़ लें तो उसको कभी भी बीच में नहीं छोड़ते बल्कि पूरा होने के बाद ही अगला लक्ष्य चुनते हैं.

 मूलांक 7

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 7 होता है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वाले जातक अंदर से मजबूत होने के साथ-साथ काफी शांत व विचारशील भी होते हैं. उन्हें केवल प्रतिक्रिया करने के बजाय आत्मविश्वास की एक नई भावना के साथ कार्य करना होता है.

मूलांक 8 वाले लोग

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस अंक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. मूलांक 8 वालों को अक्सर डिटरमिनेंट, मजबूत इरादों वाले और कठिनाई के बावजूद उद्देश्य की एक नई भावना खोजने में सक्षम के रूप में चित्रित किया जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, वे अस्थायी असफलताओं के बावजूद दीर्घकालिक सफलता पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

मूलांक 9 वाले लोग

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मूलांक 9 वाले लोग बहादुर और दृढ़ निश्चयी माने जाते हैं, और वे इन गुणों का उपयोग अपने परिवारों और सपनों के लिए लड़ने के लिए करते हैं. उन्हें अक्सर भावुक और बदलाव चाहने वाले के रूप में वर्णित किया जाता है.

Numerology Secret Numbers , High Energy Birth Dates , Never Give Up Personality Numerology , Success Astrology Birth Date , Mulank Success Prediction , Lucky Birth Dates for Career , Numerology Personality Traits Hindi , High Career Ambition Birthdates

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version