Vastu Tips: कहा जाता है कि घर में रखी हर चीज का सही दिशा और स्थान पर होना बेहद जरूरी है. वास्तु के अनुसार, इससे घर का वातावरण बेहतर रहने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बना रहता है. यही वजह है कि घर में सामान रखने के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को सीधे जमीन पर रखना शुभ नहीं माना जाता है.
घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, सामान को गलत तरीके से रखने की यह छोटी-सी गलती वास्तु दोष का कारण भी मानी जाती है.
अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल बनाए रखना चाहते हैं, तो वास्तु से जुड़े इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है. आइए जानते हैं, वे कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सीधे जमीन पर रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता.
घर के मंदिर को जमीन पर रखने से बचें Vastu Tips
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. मंदिर के लिए हमेशा चौकी या ऊंचे स्थान का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. अगर चौकी उपलब्ध न हो, तो मंदिर के नीचे साफ कपड़ा भी बिछाया जा सकता है.
यदि मंदिर का आकार बड़ा है और उसे चौकी पर रखना संभव नहीं है, तो उसके नीचे लकड़ी या पत्थर का आधार बनाया जा सकता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मंदिर को सीधे जमीन पर रखने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. इसी तरह शिवलिंग और शालिग्राम को भी सीधे जमीन पर रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करना वास्तु दोष से जुड़ा माना जाता है.
जमीन पर दीपक को न रखने की करें भूल
घर में आरती करते समय या (Vastu Tips) पूजा के लिए दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे सीधे जमीन पर न रखें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दीपक को हमेशा किसी प्लेट, थाली या चौकी के ऊपर रखना चाहिए. इससे पूजा की व्यवस्था भी व्यवस्थित रहती है और दीपक को रखने का स्थान भी उचित माना जाता है.
कलश जमीन पर रखना है वर्जित
पूजा के दौरान कलश की स्थापना करते समय भी उसे सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए. आमतौर पर कलश के नीचे चावल या गेहूं रखने की परंपरा है. इसके अलावा, कलश के नीचे थोड़ी मिट्टी या बालू रखकर भी इसकी स्थापना की जा सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह कलश स्थापित करना शुभ माना जाता है.
खाने की थाली को सीधे जमीन पर न रखें
अगर आप घर में जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि खाने की थाली को सीधे जमीन पर न रखें. धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने की मान्यता है. इसलिए भोजन की थाली को किसी चौकी या ऊंचे स्थान पर रखकर ही भोजन करना चाहिए.
किताबों को न रखें
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किताबों को देवी सरस्वती से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए पुस्तकों को सीधे जमीन पर रखने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि किताबों का अनादर करने से मानसिक तनाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए किताबों को हमेशा साफ और उचित स्थान पर रखना चाहिए. अगर आप भी अनजाने में इन चीजों को सीधे जमीन पर रखते हैं, तो इस आदत को बदलने पर ध्यान दें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों को उचित स्थान पर रखना घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए बेहतर माना जाता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें- पूजा खड़े होकर करना चाहिए या बैठकर, जानिए क्या है प्रभु के अराधना का सही नियम?

