Astrology: साहसी होने के साथ महत्वाकांक्षी होते हैं इस तारीख के जन्में लोग, जानिए खासियत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Numerology Shastra: सनातन धर्म में अंक शास्त्र का काफी महत्व है. संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति के गुण और स्वभाव को परिभाषित करने की क्षमता ज्योतिष शास्त्र में होती है. अंक ज्योतिष की बात करें तो हर मूलांक की कुछ विशेष बातें बताई गईं हैं. ऐसे में आज हम मूलांक 3 वालों के लोगों के बारे में बात करने जा रहे हैं. मूलांक तीन का मतलब उन लोगों से है जो किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30  तिथि को जन्म लिए हैं.

दरअसल, ज्योतिष में इस बात का वर्णन है कि ऐसे लोगों का स्वामी गुरु बृहस्पति होते हैं. आइए इस आर्टिल में हम मूलांक 3 से जुड़े जातकों की के बारे में और उनके जुड़े गुणों के बारे में बात करते हैं.

कैसा होता है ऐसे लोगों का स्वभाव?

मूलांक तीन के जातकों के बारे में बात करें तो ये लोग स्वभाव से काफी साहसी होते हैं. हालांकि इसके बाद भी उनको जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. प्रेम से जुड़े मामलों को लेकर ये काफी परेशान रहते हैं. इस मूलांक के लोगों का अक्सर अपने साथी के साथ मनमुटाव होता है. इस वजह से इनके रिश्ते काफी समय तक टिकते नहीं है. कई बार इस मूलांक के लोगों को प्रेम के रिश्तों में धोखा मिलता है. इस मूलांक के लोग अधिकतर अपना समय अकेले ही बीताते हैं.

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के दिन तिल से करें ये उपाय, जीवन में सुख-समृद्धि की होगी वृद्धि

साहसी होते हैं लोग

मूलांक 3 के जातकों की एक अच्छी आदत ये होती है कि ये आसानी से हार मानने वालों में से नहीं होते हैं. इतना ही नहीं ये लोग काफी क्रिएटिव और महत्वाकांक्षी होते हैं. ये जिस काम को एक बार ठान लेते हैं उसे पूरा कर के ही मानते हैं. धार्मिक जगहों पर जाने में रुचि रखते हैं, अपने घर पर धार्मिक आयोजन अक्सर कराते हैं. मूलांक 3 के जातक पढ़ने में काफी तेज होते हैं और कई डिग्रियां हासिल करते हैं. इस मूलांक के जातक जल्दी किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं.

(अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. द प्रिंटलाइंस इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version