Panchang 24 June 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, गृह प्रवेश या मांगलिक कार्यक्रम से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है. 24 जून 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ श्री बटुक भैरव जयंती भी मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार बुधवार को दशमी तिथि शाम 06:13 मिनट तक रहेगी. वहीं परिघ योग सुबह 10:23 मिनट तक रहेगा. चित्रा नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. इसके अलावा पूरे दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है, जिसे कई शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है.
आज मनाई जाएगी बटुक भैरव जयंती
24 जून को श्री बटुक भैरव जयंती मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान भैरव के दो प्रमुख स्वरूप माने जाते हैं— बटुक भैरव और काल भैरव. इनमें बटुक भैरव को सतोगुणी स्वरूप माना जाता है. मान्यता है कि बटुक भैरव की पूजा-अर्चना करने और उन्हें बेसन के लड्डू का भोग लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही व्यक्ति को अज्ञात भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. भक्त इस दिन विशेष पूजा और साधना कर भगवान भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
24 जून 2026 का पंचांग
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 जून को शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. परिघ योग सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. चित्रा नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद स्वाती नक्षत्र का आरंभ होगा. इस दिन का विशेष पर्व श्री बटुक भैरव जयंती है, जिसके चलते मंदिरों और भैरव धामों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा.
24 जून 2026 के शुभ मुहूर्त
बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. अमृत काल सुबह 7 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. वहीं रवि योग पूरे दिन रहने से कई शुभ कार्यों के लिए यह दिन विशेष माना जा रहा है.
24 जून 2026 के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल दोपहर 12:41 मिनट से 02:21 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड काल सुबह 07:42 मिनट से 09:22 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 11:01 मिनट से दोपहर 12:41 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त दोपहर 12:14 मिनट से 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
इसके अलावा, आडल योग सुबह 06:03 मिनट से दोपहर 01:59 मिनट तक रहेगा, जबकि विडाल योग दोपहर 01:59 मिनट से अगले दिन 25 जून की सुबह 06:03 मिनट तक रहेगा. वर्ज्य काल रात 08:10 मिनट से 09:56 मिनट तक रहेगा. वहीं बाण रोग का प्रभाव रात 11: 14 मिनट तक रहेगा.
विभिन्न शहरों में राहुकाल का समय
दिल्ली में राहुकाल दोपहर 12:23 बजे से 2:08 बजे तक रहेगा. मुंबई में यह समय 12:41 बजे से 2:21 बजे तक रहेगा. चंडीगढ़ में राहुकाल 12:25 बजे से 2:11 बजे तक, लखनऊ में 12:09 बजे से 1:52 बजे तक और भोपाल में 12:22 बजे से 2:04 बजे तक रहेगा.
कोलकाता में राहुकाल 11:39 बजे से 1:20 बजे तक रहेगा. वहीं अहमदाबाद में यह समय 12:42 बजे से 2:23 बजे तक और चेन्नई में 12:11 बजे से 1:48 बजे तक रहेगा.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
24 जून 2026 को सूर्योदय सुबह 05:23 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 07:22 मिनट पर होगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बटुक भैरव जयंती के दिन भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें बेसन के लड्डू अर्पित करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में आने वाली बाधाओं और भय से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: मन को मथुरा, चित्त को वसुदेव और बुद्धि को देवकी मानें, तभी कटेंगी मोह की बेड़ियां: दिव्य मोरारी बापू