कांकेरः पुलिस-बीएसएफ ने नक्सल डंप का किया भंडाफोड़, जंगल से मिला भारी मात्रा में हथियार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली हैं. नक्सल अभियान के तहत ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से एक नक्सल डंप का भंडाफोड़ किया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई.

यह कार्रवाई मंगलवार को थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर के ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हुई. सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सघन सर्चिंग अभियान के दौरान यह नक्सल डंप मिला. डंप से कई महत्वपूर्ण नक्सल सामग्री और हथियार बरामद किए गए. बरामदगी में चार भरमार बंदूकें भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त दो वायरलेस सेट, एक रेडियो भी बरामद किया गया है. एक नक्सल वर्दी और दो पोच भी जब्त किए गए. एक चार्जर और एक बैटरी भी मिली है. नक्सल साहित्य के साथ अन्य कई सामग्री भी बरामद की गई है. कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है.

यह कार्रवाई जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा बल लगातार सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है. कांकेर पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय है. यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

Latest News

Container Manufacturing Assistance Scheme: देश में कंटेनर निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, 53 हजार से अधिक रोजगार के अवसर की उम्मीद

Container Manufacturing Assistance Scheme: केंद्र सरकार की प्रस्तावित CMAS योजना से घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने, आयातित खाली कंटेनरों पर निर्भरता घटाने और 53 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद है.

More Articles Like This

Exit mobile version