दिल्ली-NCR में अचानक खराब हुआ मौसम, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक धूल भरी आंधी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Weather: मंगलवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया. तेज आंधी शुरू हो गई है. नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर घना धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे आसमान धुंधला नजर आ रहा है और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. तेज हवाओं के जोरदार थपेड़ों से खुले में लगी दुकानों के सामान उड़ने लगे.

राहगीर धूल से बचने के लिए मुंह ढककर भाग रहे हैं. दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है. कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है और दुकानें बंद करनी पड़ी. सड़क पर चल रहे वाहन भी धूल के कारण धीमी रफ्तार से गुजर रहे हैं. मौसम विभाग ने इस आंधी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मालूम हो कि बादलों की आवाजाही और तीखी धूप के बीच दिल्ली में आज उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. आलम यह हो रहा है कि बिना एसी कहीं राहत नहीं मिल पा रही. आज तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं. दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही चल रही है.

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है. दिन में बादलों की आंशिक आवाजाही लगी रहेगी. तेज धूप भी निकलेगी.

उधर मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 145 दर्ज किया गया. इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है. एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है. पूर्वानुमान है कि फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा.

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This

Exit mobile version