09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

09 June 2026 Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा सदियों पुरानी है. पंचांग न केवल तिथि, वार और नक्षत्र की जानकारी देता है, बल्कि दिन के शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, योग और विशेष पर्वों के बारे में भी बताता है. 9 जून 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल भी मनाया जाएगा. हनुमान भक्तों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है. आइए जानते हैं 9 जून 2026 का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

9 जून 2026 का पंचांग

  • तिथि – अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी
  • नवमी तिथि समाप्त – देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक
  • वार – मंगलवार

आज के शुभ योग

9 जून को सुबह 08:19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा. इसके बाद आयुष्मान योग प्रारंभ हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र में आयुष्मान योग को शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इस योग में किए गए कई कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है.

आज का नक्षत्र

मंगलवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से दोनों नक्षत्रों का विशेष महत्व माना जाता है.

आज है छठा बड़ा मंगल

9 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा. इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पंचक का रहेगा प्रभाव

9 जून को पंचक भी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में पंचक काल को विशेष महत्व दिया जाता है. इस दौरान कुछ कार्यों को करने से पहले विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों की सलाह लेना उचित माना जाता है.

9 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त– सुबह 04:34 बजे से 05:17 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त– दोपहर 12:11 बजे से 01:04 बजे तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:50 बजे से 03:43 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:14 बजे से 07:36 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – 03:47 PM से 05:34 PM
  • मुंबई – 03:57 PM से 05:36 PM
  • चंडीगढ़ – 03:53 PM से 05:39 PM
  • लखनऊ – 03:32 PM से 05:16 PM
  • भोपाल – 03:42 PM से 05:24 PM
  • कोलकाता – 02:58 PM से 04:39 PM
  • अहमदाबाद – 04:01 PM से 05:43 PM
  • चेन्नई – 03:21 PM से 04:58 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05:21 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 07:17 बजे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- असफलता से न घबराएं, हिम्मत ही दिलाती है सफलता: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

भक्ति ही भगवान को भक्त के समीप लाती है – दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, प्रभु श्री राम की बाल लीलाओं में प्रसिद्ध बाल...

More Articles Like This

Exit mobile version